संतकबीरनगर- रेलवे लाइन से कट जाएगा 5000 आबादी का रास्ता, हरपट्टी-धुसिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई अंडरपास की गुहार।
बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपट्टी टोला धुसिया के ग्रामीणों का रास्ता रेलवे लाइन की वजह से अवरुद्ध होने का खतरा मंडरा गया है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अंडरपास बनाए जाने की जोरदार मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि हरपट्टी टोला धुसिया के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन पर यदि अंडरपास नहीं बनाया गया तो 5000 से ज्यादा की आबादी का मुख्य आवागमन मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज, खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज पर गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिना अंडरपास के कुंडलीबंदी हुई तो उनका गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में राम सवारी पाल, सोमई प्रसाद, विजय, ब्रह्मदेव पाल, गोपी शर्मा, पन्नीलाल शर्मा, रामसूरत शर्मा, रुदल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मंकू मद्धेशिया, धर्मदेव, लियाकत चौधरी, मजार, निसार चौधरी, राम हरी पाल, पंकज पाल, सूरज चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, जमाल चौधरी व राम अवध यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए रेलवे विभाग से समन्वय कर तत्काल अंडरपास निर्माण की स्वीकृति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि 5000 लोगों के जीवन, सुरक्षा और भविष्य का सवाल है। यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड