रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाली उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई ब्रीफिंग*
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का किया गया स्थलीय निरीक्षण*
आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया ।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी सर ने निर्देशित किया कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं। अभ्यर्थियों की चेकिंग व फ्रिस्किंग मानक के अनुसार की जाए तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड