नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म के आरोपी को बखिरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो, संतकबीरनगर | ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना बखिरा में दर्ज मुकदमा संख्या 357/2026 में धारा 87, 137(2), 64(2M) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मोहम्मद सैफ उर्फ मुनक्का पुत्र सुभानल्लाह निवासी खजुरी को निधुरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र शर्मा, उमेश यादव, राजीव वर्मा तथा कांस्टेबल बलराम शामिल रहे। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड