महुली पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के पीड़ित को ₹6,999/- की धनराशि वापस
धनघटा संतकबीरनगर। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में संचालित “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु संतकबीरनगर पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं तकनीकी प्रयास करते हुए साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की ₹6,999/- (छः हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
वादी अभिषेक यादव पुत्र श्री शिवलोचन, निवासी ग्राम भैसही उर्फ भैसहिया, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फ्री फायर गेम से संबंधित लिंक के माध्यम से लॉगिन कराकर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।उक्त प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा दिनांक 15.10.2025 को शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सहायता की मांग की गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। टीम द्वारा निरंतर किए गए प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 24.09.2026 को पीड़ित के खाते में ₹6,999/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में शामिल दुर्गेश पाण्डेय थाना प्रभारी महुली , अनुज कुमार यादव साइबर प्रभारी, महुली , कांस्टेबल अंकित पटेल , कांस्टेबल सोनू यादव , कांस्टेबल मनोज
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड