सभासद दिलीप निराला के आवास पर जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू का भव्य स्वागत
अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
संतकबीरनगर।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू का जिले में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत के बीच हुआ। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार सरैया के सभासद एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला तथा भाजपा नगर मंत्री सीमा देवी ने अपने निज आवास पर जिला प्रभारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में सभासद दिलीप निराला और नगर मंत्री सीमा देवी ने जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभासद प्रतिनिधि विजय निराला ने भी पुष्पगुच्छ देकर जिला प्रभारी का स्वागत किया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी, श्रवण अग्रहरि, सभासद अरविंद कनौजिया, सभासद बैजनाथ चौरसिया, सभासद पंकज मिश्रा, राधेश्याम जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, फूलदेव सहित मौजूद जिला एवं नगर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
पदाधिकारियों का भी किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सभासद दिलीप निराला ने स्वागत समारोह में पहुंचे जिला एवं नगर संगठन के पदाधिकारियों का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आत्मीय स्वागत से अभिभूत जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू ने सभासद दिलीप निराला एवं नगर मंत्री सीमा देवी सहित सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
अपने संबोधन में जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने की अपील की। जयप्रकाश साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटें।
जिला प्रभारी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी को संगठनात्मक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। भाजपा द्वारा हाल ही में जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड