रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गांधी जयंती पर शहर से गांव तक स्वच्छता अभियान

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

गांधी जयंती पर शहर से गांव तक चलेगा स्वच्छता अभियान

प्रभात फेरी से लेकर ध्वजारोहण और पौधरोपण तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
संत कबीर नगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो अक्टूबर को जिले में स्वच्छता, श्रमदान, प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, पौधरोपण और राष्ट्र एकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और मलिन बस्तियों में विशेष साफ-सफाई कराई जाए। नगर निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाने, महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और रात में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुबह सात बजे निकलेगी प्रभात फेरी
गांधी जयंती पर सुबह सात बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रार्थना और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी हीरालाल इंटर कॉलेज से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद तिराहा पहुंचेगी और फिर वापस हीरालाल इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे सभी राजकीय भवनों और शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद आजादी की रक्षा और राष्ट्र की एकता से संबंधित संकल्प दिलाया जाएगा।
वार्डों से गांव तक श्रमदान की तैयारी
एडीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में उपयुक्त स्थान चिह्नित कर श्रमदान कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि गांधी जयंती का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
पार्क और कार्यालय परिसरों में लगेंगे पौधे
बैठक में गांधी जयंती के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम कराने पर भी जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को पार्क अथवा सरकारी कार्यालय परिसर का चयन कर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने और कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर पूरा कराने को कहा।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गांधी जयंती के दौरान जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसडीएम मेहदावल क्षिप्रा पाल, सीओ यातायात अमित कुमार, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी