महिला पुलिस की पैदल गश्त से आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
(संतकबीरनगर)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर थाना महुली पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया।
गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।
महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय एवं दृश्यमान उपस्थिति से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल बना तथा महिलाओं और बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मविश्वास मजबूत हुआ। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
थाना महुली पुलिस ने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की मजबूत साथी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड