महुली में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक मार्ग खाली रखने की अपील
महुली (संतकबीरनगर): थाना महुली पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के बाहर फैलाई गई सामग्री तथा आवागमन में बाधा बनने वाले स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों को समझाकर सार्वजनिक मार्ग खाली रखने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण से पैदल यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वहीं जाम लगने से एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है।
महुली पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क या सार्वजनिक रास्तों पर दुकान का सामान, ठेला, वाहन अथवा निर्माण सामग्री न रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित, स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त मार्ग बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ नागरिक सुरक्षा और क्षेत्र की सुव्यवस्था के लिए भी आवश्यक हैं।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड