थाना धनघटा पुलिस द्वारा गुमशुदा वृद्ध को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 25 सितंबर 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा गुमशुदा वृद्ध को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । विदित हो कि वादिनी द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि उनके ससुर रामसागर पुत्र मनोहर, निवासी उमरिया पाण्डेय थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर दिनांक 06.09.2026 को घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे । शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, किन्तु उनका कोई पता नहीं चल सका। जिसके संबंध में थाना धनघटा पर गुमशुदगी दर्ज की गई । प्रकरण में थाना धनघटा पर गुमशुदगी संख्या 49/2026 पंजीकृत कर गुमशुदा वृद्ध की तलाश हेतु थाना धनघटा पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयास से गुमशुदा वृद्ध रामसागर को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया । बरामदगी, उ0नि0 अनिल राय ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड