सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में “नमो सेवा” थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड