मरवटिया गांव के सामने खतरनाक मोड़ पर झाड़ियों का कब्जा, हादसे का खतरा
अक्षांश टुडे, संवाददाता बनकटी, (बस्ती)। विकास खंड कुदरहा क्षेत्र में लालगंज-कुदरहा मार्ग पर मरवटिया गांव के सामने सड़क पर अचानक आने वाला खतरनाक मोड़ राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोड़ के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण आगे का रास्ता दिखाई देना लगभग बंद हो गया है। ऐसे में मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण आमने-सामने वाहनों की टक्कर होने का खतरा बना हुआ है। विशेषकर तेज गति से आने वाले वाहनों और रात के समय स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की सफाई कराए। खतरनाक मोड़ के आसपास की झाड़ियों और अनावश्यक पेड़-पौधों को पूरी तरह हटाकर सड़क को खुला और साफ कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को मोड़ से पहले ही सामने से आने वाले वाहनों का स्पष्ट दिखाई दे सके। ग्रामीणों ने संभावित सड़क हादसे को रोकने के लिए इस समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड