रिक्रूट आरक्षियों को बीट पुलिसिंग व अभिलेखों का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
दुधारा, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना दुधारा में नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के लिए बीट पुलिसिंग एवं अभिलेख प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को बीटवार रजिस्टर के प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु की विस्तार से जानकारी दी गई। केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रहकर उनसे आवश्यक प्रविष्टियां स्वयं भरवाई गईं, जिससे वे अभिलेखों के रखरखाव और बीट संबंधी जिम्मेदारियों को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।
सीओ ने बताया कि बीट कांस्टेबल पुलिस और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। बीट क्षेत्र के गांवों, मोहल्लों, प्रमुख व्यक्तियों, संवेदनशील स्थलों, विवादों और संदिग्ध गतिविधियों की अद्यतन जानकारी प्रभावी पुलिसिंग की मजबूत नींव है। समय रहते छोटी-छोटी सूचनाओं पर सतर्कता बरतने से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा निर्धारित 26 महत्वपूर्ण बिंदुओं का भी विस्तार से अध्ययन कराया गया तथा उनके शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में रिक्रूट आरक्षियों को जनसेवा, अनुशासन, संवेदनशील व्यवहार और तकनीकी दक्षता का महत्व बताते हुए कहा गया कि वर्दी अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी और जनता के विश्वास का भी प्रतीक है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड