ग्रामसभा भरवल पर्वता, धनघटा, संत कबीर नगर में प्राथमिक विद्यालय के पास से लेकर भरत चौहान के घर तक टूटी हुई रास्ता का पुनः निर्माण
ग्रामसभा भरवल पर्वता, धनघटा, संत कबीर नगर में प्राथमिक विद्यालय के पास से लेकर भरत चौहान के घर तक जाने वाला रास्ता आधा बन चुका है, जबकि आधा रास्ता अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही वहाँ नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है, जिसके कारण बरसात के दिनों में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इस समस्या के कारण गाँव के बुजुर्गों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है तथा कई बार फिसलकर चोट भी लग जाती है। वहीं, विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी रास्ते में कीचड़ एवं पानी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या ग्रामीणों के लिए काफी परेशानियों का कारण बनी हुई है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त रास्ते का शेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने तथा जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण करवाने की कृपा करें, जिससे ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं विद्यालय के बच्चों को इस समस्या से राहत मिल सके।
इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड