कर्मा देवी स्मृति महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का UMAGA Edutech में चयन
बस्ती। कर्मा देवी स्मृति महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UMAGA Edutech Pvt. Ltd. की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, आयोजित ड्राइव में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, विषय से संबंधित ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का आकलन किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद BCA विभाग के पांच विद्यार्थियों को अलग-अलग पदों के लिए चुना गया।
तृतीय वर्ष के रजनीश तिवारी और प्रशांत कुमार का चयन Robotic Trainer के पद पर हुआ। वहीं द्वितीय वर्ष के अभिषेक गुप्ता को Python Trainer तथा शुभम शर्मा को Social Media Specialist के पद के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा द्वितीय वर्ष के रुपेश का चयन Robotic Trainer Intern के रूप में हुआ।
कर्मा देवी समूह के चेयरमैन सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह और कर्मा देवी समूह की कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव और करियर संबंधी कार्यक्रम समय – समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड