संत कबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में कल अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 25 सितंबर 2026, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.09.2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्जन के साथ वज्रपात तथा कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन एवं एडवाइजरी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर अनुज मलिक ने आदेश जारी किया है।जिलाधिकारी के पत्रांक समग्र शिक्षा/आपदा/3895-904/2026-27 दिनांक 25/09/2026 के अनुसार जनपद के कक्षा- 1 से 08 तक के समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों का शैक्षणिक कार्य दिनांक 26.09.2026 को स्थगित किया जाता है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन, शारदा अभियान आदि के दृष्टिगत विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय के निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड