गोरखपुर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! भगवानपुर में छापेमारी के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मचा हड़कंप।
अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
23 सितंबर, 2026 की शाम 4:30 बजे मुखबिर की खास सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ा छापा मारा। क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज के आबकारी निरीक्षक एस. एन. वर्मा (जो सेक्टर-2 सदर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं) ने अपनी टीम और थाना-गुलहरिया पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी।
टीम ने थाना-गुलहरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम-भगवानपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर अचानक धावा बोला। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
बताते चलें कि अवैध शराब के ठिकानों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आबकारी टीम ने क्षेत्र की कंपोजिट शराब और देशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड