ई-रिक्शा में बैठी महिला का झोला काटकर चेन चोरी करने वाली दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पीली धातु की चेन, नगद व कटर बरामद___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026, संतकबीरनगर पुलिस ने महिला के झोले को काटकर चेन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से एक अदद पीली धातु की चेन, 500 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, कटर, पर्स/बटुआ एवं कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्ताओं, अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश। नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज दिनांक 23.09.2026 को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की एक अदद पीली धातु की चेन एवं 500 रुपये नगद तथा दो अदद मोबाइल, दो अदद आधार कार्ड, एक अदद कटर, पर्स/बटुआ व एक अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सर्राफ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाएं भी बैठ गई। उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं से पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा की रहने वाली हैं। यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घूम-फिर कर बाजारों में स्थित सोने की दुकान के आसपास जाकर देखती हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे लग जाती हैं और जिस टेम्पो/ई-रिक्शा में वह बैठती हैं, उन्हीं गाड़ियों में किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाती हैं और मौका पाकर गले की चेन या पर्स/झोले में रखे जेवर को ब्लेड से काटकर चोरी कर लेती हैं। दोनों ने बताया कि दिनांक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आसपास घूम-टहल कर देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान से कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में ली प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी ई-रिक्शा गाड़ी में जाकर बैठ गई, तब दोनों जल्दी-जल्दी आगे जाकर उस ई-रिक्शे को रुकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर बैठ गईं और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर पुल के पास ई-रिक्शा से उतर कर भाग गई थीं। उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।बरामदगी में एक अदद पीली धातु की चेन, 500 रुपये नगद, दो अदद मोबाइल फोन, दो अदद आधार कार्ड, एक अदद कटर, दो अदद पर्स/बटुआ और एक अदद काले रंग का बैग कपड़े के साथ शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर, का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर और का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड