*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: संत कबीर नगर में 400 युवाओं को मिला स्वरोजगार का मंत्र, सीडीओ ने कहा-युवाओं के लिए वरदान है सीएम युवा योजना*
*संत कबीर नगर, 24 सितंबर 2026 (सू0वि0)।* मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में डी0पी0आर0सी0 हॉल, विकास भवन में “सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर एवं समाधान समिति संस्था, लखनऊ के सहयोग से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में 400 से अधिक लाभार्थियों की कैरियर काउंसलिंग की गयी।
उक्त कार्यशाला में श्री मुकेश वार्ष्णेय, बैंकिंग एक्सपर्ट, श्री पुनीत चन्द्रा, हेड ट्रेनर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ एवं श्री अमन कुमार, रिजनल कोऑडिनेटर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ द्वारा प्रथम पाली में विश्व विद्यालयों/डिग्री कॉलेजों/इंजीनियरिंग कालेजों/स्टार्ट-अप इन्क्यूवेशन केन्द्रों/आई0टी0आई0/पॉलीटेक्निक आदि के अन्तिम वर्ष/पास आउट छात्रों/अन्य सम्भावित लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतिकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी0एम0 युवा से जोड़ने की कार्यवाही की गयी, तथा उक्त कार्यशाला में द्वितीय पाली में समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धकों/जिला समन्वयकों/एल0डी0एम0/सी0एस0सी0 केन्द्रों के संचालकों/प्रशिक्षण दायी संस्थाओं यथा-आरसेटी, कौशल विकास मिशन आदि व अन्य समस्त स्टेक होल्डर विभागों यथा-एस0आर0एल0एम0 आदि के मध्य योजना के पोर्टल के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण व प्रत्येक जिले के 70-80 इनोवेटिव परियोजनाओं/बिजनेस ऑन व्हील्स/फ्रैंचाइजी बिजनेस के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण करते हुये समस्त स्टेक होल्डर्स को अधिकाधिक शिक्षित युवाओं को इनोवेटिव बिजनेस से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रोत्साहित किया गया कि मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजनान्तर्गत समस्त प्रदेश में प्रति वर्ष 01 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं रोजगार उन्मुक्ता हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारम्भ किया गया है, यह योजना युवाओं के रोजगार हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होगें।
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा अपने सम्बोधन में सी0एम0 युवा के बारें में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 1600 के सापेक्ष 1409 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को अग्रसारित किया जा चुका है। जिसमें से 503 आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके है, तथा वितरण 508 वितरण हो चुके है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के युवाओं द्वारा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा स्वयं भी वेबसाइट http://www.cmyuva.up.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर से सम्पर्क कर सकते है। जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि बैंक स्तर से उक्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त आनलाईन पत्रों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जा रहे है।
इसी क्रम में मुकेश वार्ष्णेय, बैंकिंग एक्सपर्ट, पुनीत चन्द्रा, हेड ट्रेनर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ एवं श्री अमन कुमार, रिजनल कोऑडिनेटर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ द्वारा योजना का ऑडियों एवं विजुअल प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें योजना के प्रत्येक पक्ष को विस्तारित रूप से समझाया गया, तथा 300 से अधिक बिजनेस मॉडल (परियोजना) को विजुअली प्रस्तुत करते हुए युवाओं को इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। योजना में कैसे आवेदन करें, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक है, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आनलाइन कैसे सृजित करें, परियोजना हेतु कौन-कौन सी मशीने आवश्यक है, तथा ये कहाँ से प्राप्त होंगी के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया। योजनान्तर्गत ई-रिक्शा/ऑटो के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया, एवं पंजीकरण भी कराया गया।
इस अवसर पर विनोद कुमार वर्मा उपायुक्त उद्योग, पवन सिन्हा अग्रणी जिला प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, उदय नारायण प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 मेंहदावल, नीरज कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जितेन्द्र कुमार गौतम सहायक आयुक्त उद्योग, उद्योग विभाग के आशीष कुमार सिंह, विशाल श्रीवास्तव, सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, सी0एम0 युवा फेलोज, धनश्याम पाण्डेय, डिस्ट्रिक मैनेजर रैम्प, समस्त जिला बैंक समन्वयक/जनपद स्तरीय अधिकारीगण, संत कबीर नगर एवं भारी संख्या में जनपद के नव उद्यमी युवा आदि उपस्थित रहें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड