गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 24 सितंबर 2026, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गए निर्देश के क्रम में सर्व साधारण को सूचनार्थ अवगत कराया जाता है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल दिनांक 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को नाम निर्देशनों की संवीक्षा, दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक कराया जाएगा। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना का कार्य किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन संबंधित समस्त प्रक्रिया को पूर्ण कर लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड