गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की बैठक, 02 अक्टूबर को जिले भर में होंगे विविध आयोजन_________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 24 सितंबर 2026 ,महात्मा गांधी जयंती समारोह 02 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप से मनाये जाने को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश ने की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों/विभागीय कार्यों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबंध में लोगों को आश्वस्त किया। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने 02 अक्टूबर 2026 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी का रूट हीरालाल इंटर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिराहा तक एवं पुनः हीरालाल इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जाएगा, तदुपरांत आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से संबंधित संकल्प लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानों का चयन करते हुए श्रमदान करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत किसी पार्क/कार्यालय परिसर का चयन करते हुए वृक्षारोपण कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी, समाजसेवी शिवकुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, सभासद अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, एआईजी स्टांप, प्रधानाचार्य प्रभादेवी डिग्री कॉलेज प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य ब्लूमिंग बड्स दिनेश कुमार पांडेय, प्रवक्ता राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बीनू सिंह, खंड विकास अधिकारीगण एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड