डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति (DLC) की बैठक हुई आयोजित, योजना के 651 पात्र आवेदकों को मिली स्वीकृति।
डीएम ने ‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’ के आधार पर 194 पात्र आवेदकों को तत्काल ई-कुबेर के माध्यम से भुगतान करने के दिए निर्देश।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति (DLC) की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद संतकबीर नगर के लिए इस वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित 1200 लाभार्थियों के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1375 ऑनलाइन आवेदन पूर्ण रूप से प्राप्त हुए हैं। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के अंतर्गत पूर्व के चरणों में 406 लाभार्थियों को ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से रूपए 81.20 लाख की धनराशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी द्वारा DLC की बैठक में समीक्षा के उपरांत विभागीय स्तर पर सत्यापित व संस्तुत किए गए पिछड़ी जाति के कुल 651 पात्र आवेदकों को समिति द्वारा अनुदान हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रथम किस्त के अवशेष बजट (रूपए 38.80 लाख) से ‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’ के आधार पर 194 पात्र आवेदकों को रूपए 20,000 प्रति लाभार्थी की दर से तत्काल ई-कुबेर के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। शेष 457 स्वीकृत पात्र आवेदकों के भुगतान हेतु द्वितीय किस्त (रुपए 91.40 लाख) का मांग पत्र निदेशालय को दिनांक 22 सितम्बर 2026 को प्रेषित किया जा चुका है। बजट प्राप्त होते ही इन लाभार्थियों को भी प्राथमिकता के आधार पर ई-कुबेर से सीधा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, मा0 विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि मुरलीधर सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड