रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महात्मा गांधी जयंती समारोह की तैयारी बैठक आयोजित, दिए गए दिशा-निर्देश

Durgesh Mishra

एडीएम की अध्यक्षता में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2026’ के मनाये जाने के संबंध में तैयारी बैठक हुई आयोजित, कार्यक्रमों के सफल संचालन के दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में *‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2026* को मनाये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गॉधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों/विभागीय कार्याे के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को आस्वस्त किया।
अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने 02 अक्टूबर 2026 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिरहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा, तदुपरान्त आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डाे में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने गॉधी जयंन्ती के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानों का चयन करते हुए श्रमदान करने एवं अन्य लोगो को प्रेरित करते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसी पार्क/कार्यालय परिसर का चयन करते हुए वुक्षारोपण कराने हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी, समाजसेवी शिवकुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, सभासद अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, एआईजी स्टांप, प्रधानाचार्य प्रभादेवी डिग्री कॉलेज प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य ब्लूमिंग बड्स दिनेश कुमार पांडेय, प्रवक्ता राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बीनू सिंह, खंड विकास अधिकारीगण एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी