पूर्व प्रबंधक स्व. रामकृपाल रूंगटा की जयंती पर श्रद्धा से किया नमन
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, प्रधानाचार्य ने उनके आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत
संतकबीरनगर।
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय रामकृपाल रूंगटा की जयंती शुक्रवार को विद्यालय के अध्यापक कक्ष में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रूंगटा के व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा व समाज के प्रति योगदान को याद किया।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने कहा कि स्वर्गीय रामकृपाल रूंगटा कुशल प्रबंधक होने के साथ शिक्षा प्रेमी, समाजसेवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, सरल स्वभाव और सेवा भावना आज भी विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्वों के विचारों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर विद्यालय परिवार को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय रामकृपाल रूंगटा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अंत में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड