शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि और नगर पंचायत हैसर बाज़ार धनघटा की चेयरमैन श्रीमती रिंकू मणि ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मौलश्री का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौलश्री का वृक्ष अपनी घनी छाया, मनमोहक सुगंध, स्वच्छ वातावरण और प्रदूषण को कम करने वाले गुणों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है, जो पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने पौधरोपण को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प बताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड