शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में हरिशंकरी वृक्षारोपण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026, जिसे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के रूप में चलाया जाना है, की गहन समीक्षा की गई। अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जनप्रतिनिधियों व आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने, ग्रीन चौपालों के जरिए जनजागरूकता बढ़ाने और मार्गों के किनारे आयरन ट्री गार्ड लगाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी, गड्ढा खुदान, विभागीय समन्वय और रोपित पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित किए जाने की प्रगति का भी जायजा लिया।
प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश नारायण यादव ने जानकारी दी कि वर्षाकाल 2026 में वन विभाग द्वारा 14.50 लाख और अन्य विभागों द्वारा 19.07 लाख, कुल 33.57 लाख पौधों का रोपण प्रस्तावित है। इसके लिए वन विभाग की 22 पौधशालाओं में 50.22 लाख पौधों का उगान किया गया है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय सांसद, माननीय विधायक, जनपद के गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और जनसहभागिता से संपन्न कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अभियान के दीर्घकालिक उद्देश्य प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, ई0ओ0 नगर पालिका अवधेश भारती सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड