शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में स्वीकृत सी.एफ.सी. क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि ओ.डी.ओ.पी. सी.एफ.सी. योजना के तहत 23 अप्रैल, 2026 को आयोजित एस.एल.सी. की 23वीं बैठक में संत कबीर नगर होजरी क्लस्टर को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। एम.एस.एम.ई. भारत सरकार से आए सह निदेशक संजय कुमार मौर्य और वैभव खरे, साथ ही ई. एंड वाई., बस्ती मंडल, बस्ती के जोनल कंसल्टेंट अनुराग कुमार सिंह ने होजरी क्लस्टर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। होजरी क्लस्टर के एस.पी.वी. प्रतिनिधि अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि इस क्लस्टर में होजरी निर्माताओं और बुनकरों को समर्थन देने के लिए कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, मार्केटिंग सेंटर और रॉ मैटेरियल बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव है। नए क्लस्टर की स्थापना से जनपद के होजरी निर्माताओं को प्रतिस्पर्धी दरों पर कच्चे माल की उपलब्धता के साथ-साथ सामान्य प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस पर अपर जिलाधिकारी ने एस.पी.वी. प्रतिनिधि, होजरी क्लस्टर को निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए जोनल कंसल्टेंट के साथ समन्वय स्थापित करें और यथाशीघ्र डी.पी.आर. तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित करें। बैठक में एम.एस.एम.ई.- डी.एफ.ओ. भारत सरकार के संजय कुमार मौर्य और वैभव खरे, ई. एंड वाई. के अनुराग कुमार सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग सतीश कुमार और जितेन्द्र कुमार गौतम, तथा एस.पी.वी. के सदस्यगण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड