शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के मा0 अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी ने जनपद भ्रमण के दौरान संत कबीर नगर के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) चकदही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता से संबंधित निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मा0 अध्यक्ष ने कक्षा 6, 7 और इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास और रसोई की साफ-सफाई का भी जायजा लिया, जहां मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को ठीक पाया गया। विद्यालय में कुल 14 शिक्षक/शिक्षिकाएं कार्यरत हैं और इसकी क्षमता 480 छात्राओं की है, जिसके सापेक्ष निरीक्षण के समय 238 छात्राएं उपस्थित थीं। मा0 अध्यक्ष ने प्रभारी प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षकों को साफ-सफाई और पठन-पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती अलका राय, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड