शुरू न्यूज़
शासन के निर्देशों के अनुपालन में, संत कबीर नगर के जिलाधिकारी ने जिले में कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए कृषि विभाग और मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीमें गठित कीं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि इन टीमों द्वारा जिले की तीनों तहसीलों — मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा — में औचक छापेमारी की गई। मेहदावल में डॉ. सर्वेश कुमार यादव स्वयं उप जिलाधिकारी और डॉ. ब्रजेश कुमार (एसटीए) के साथ टीम में शामिल थे। खलीलाबाद में उप जिलाधिकारी के साथ उप कृषि निदेशक डॉ. आर.के. सिंह और भृगुमणि (एसटीए) ने निरीक्षण किया, जबकि धनघटा में एसडीएम धनघटा के साथ दीप चंद्र (भूमि संरक्षण अधिकारी) और अजयदीप (एसटीए) की टीम ने कार्रवाई की।
इस अभियान के तहत, तहसील धनघटा में 10 दुकानों का निरीक्षण कर 4 कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। तहसील खलीलाबाद में 9 दुकानों के निरीक्षण में 4 नमूने ग्रहण किए गए, वहीं तहसील मेहदावल में सर्वाधिक 14 दुकानों की जांच की गई और 9 नमूने एकत्रित किए गए। कुल मिलाकर, जनपद में 33 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 17 कीटनाशक/खरपतवार नाशक दवाओं के नमूने लिए गए, जिनमें बिस्पायरी बैक, अल्फा साइपरमेथ्रिन, एसिटामिप्रिड, थाईमैथॉक्सम, क्लोरोपायरी फॉस $ साइपरमेथ्रिन, कार्बेंडाज़िम$ मैनकोज़ेब, और लैम्डासायहैलोथ्रिन जैसे रसायन शामिल थे। इसके अतिरिक्त, खाद के भी 3 नमूने एकत्र किए गए। मेहदावल के शहरी क्षेत्र में किसान बीज भंडार, तुलसीपुर एग्री जंक्शन, जनता बीज भंडार मेहदावाल, द नेशनल सीड कंपनी मेहदावाल, न्यू जनता बीज भंडार मेहदवाल, कृषि विकास केंद्र मेहदावल सहित कई अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गई। एक दुकान, न्यू जनता बीज भंडार मेहदावाल, को निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि सभी ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। यदि किसी नमूने का परिणाम अमानक आता है, तो कीटनाशक एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने और कालाबाजारी को रोकने के लिए ऐसे औचक छापामार अभियान भविष्य में भी सघन रूप से जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड