शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर और राजस्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदर्भों को डिफाल्टर की श्रेणी में जाने से रोका जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर दर्ज मुख्यमंत्री, आयुक्त, जिलाधिकारी और तहसील दिवस के संदर्भों की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि निस्तारण के लिए मौके का निरीक्षण या भ्रमण करना आवश्यक हो, तो अधिकारी खुद मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने असंतोषजनक फीडबैक पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की असंतुष्टि यह दर्शाती है कि निस्तारण के समय उनका पक्ष नहीं सुना गया या उनसे संपर्क नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में अधिकारी पूरी रिपोर्ट के साथ आगामी बैठक में शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त, बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए योजनाओं और निर्माण कार्यों में लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिन विभागों या अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कर-करेत्तर के तहत आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देय, वन विभाग, खनन और मंडी समिति सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की भी समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने लक्षित राजस्व की वसूली समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड