शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के मेहदावल क्षेत्र में स्थित स्थाई गो-आश्रय स्थल बढ़या का अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान मेहदावल के उप जिलाधिकारी अरुण कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। जांच के दौरान गोशाला में कुल 325 गोवंश संरक्षित पाए गए। मौके पर पशुओं के लिए 13 कुंतल हरा चारा, 26 कुंतल दाना और 15 कुंतल भूसा उपलब्ध मिला। इसके अतिरिक्त, संबंधित एनजीओ द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 200 कुंतल भूसा हरपुर गांव में भंडार के रूप में स्टोर करके रखा गया है।
निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में बरसात के कारण कुछ स्थानों पर जल भराव की स्थिति पाई गई, जिसे दूर करने के लिए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित एनजीओ को मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। वहीं, मौके पर तीन गोवंश बीमार मिले, जिनका पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने और गो-आश्रय स्थल की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड