शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के चकदही स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी0डी0यू0 जी0के0वाई0, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्ती मण्डल के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) द्वारा किया गया, जिन्होंने साक्षात्कार में चयनित हुए अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर और एलओआई (LOI) वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।
इस रोजगार मेले में कुल 169 लाभार्थियों और 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों में लेग प्रो सॉल्यूशन, यूनीक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, पीयू परिवहन विभाग, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अमेज़न, शिव शक्ति, गीगा कारपूल, उमोजा मार्केट प्लेस प्राइवेट लिमिटेड, स्पार्क मिंडा और सर्वसिद्धि मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहीं। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन के अनुसार, इस मेले के माध्यम से कुल 42 युवाओं को रोजगार दिया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई खलीलाबाद एवं हैसर बाजार के प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, समस्त एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड