शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद, वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर पहले से निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड