शुरू न्यूज़
झुंझुनूं जिले में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने थाना अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत जिले के केवल चार थानों को छोड़कर शेष सभी थानों में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, विनोद सामरिया को चिड़ावा, उमाशंकर मीणा को सदर झुंझुनूं, धर्मेंद्र सिंह को मंडावा, कमलेश चौधरी को बिसाऊ, चन्द्रभान को सूरजगढ़, अल्का विश्नोई को पिलानी, रूपाराम को मुकुंदगढ़, राममनोहर को बुहाना, रामनारायण चौयल को मेहाड़ा, इंद्र प्रकाश को गुढ़ा और लक्ष्मी नारायण को पचेरी कला का थानाधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, मुकेश कुमार को बगड़, कंचन कुमारी को धनूरी, बुद्धीप्रसाद को खेतड़ी, सत्यवीर सिंह को बबाई, ताराचंद यादव को नवलगढ़, जयप्रकाश सिंह को गोठड़ा और रामनिवास को सुलताना की कमान सौंपी गई है। साथ ही, कस्तूर वर्मा को यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस महकमे के अनुसार, मंड्रेला, उदयपुरवाटी, सिंघाना और मलसीसर थानों के थानाधिकारियों को यथावत रखा गया है। इस व्यापक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड