शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के महुली थाने में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और परिसर सहित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने की सुंदरता, साफ-सफाई और अभिलेखों के बेहतरीन रख-रखाव की सराहना करते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय और समस्त पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की।
इसके साथ ही एएसपी ने पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था मजबूत करने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना स्टाफ को इसी तरह अनुशासन, स्वच्छता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड