शुरू न्यूज़
फलोदी बस हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोटा में निजी स्लीपर बसों के खिलाफ दूसरे दिन भी सघन अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पर उतरकर बसों की सघन जांच की।
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान बाबू ट्रेवल्स और जाखड़ ट्रेवल्स की बसों को सीज कर दिया गया, जबकि अन्य कई बसों के चालान भी काटे गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड