शुरू न्यूज़
राजस्थान के कोटा ग्रामीण पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ में 332 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देश पर 18 और 19 जुलाई को यह विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाना, आदतन अपराधियों की धरपकड़ करना और संगठित अपराधों सहित भूमि विवादों पर कड़ी कार्रवाई करना था।
इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी थानों की 93 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें शामिल 299 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ 572 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में 25 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे 3 स्थायी वारंटियों और 78 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। अन्य गिरफ्तारियों में सामान्य मामलों के 18 वांछित अपराधी, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 147 आरोपी, संगठित अपराध के 6 मामलों में 6 आरोपी, भूमि विवादों से जुड़े 53 मामलों में 53 आरोपी तथा औद्योगिक एवं आवासीय विवादों में संलिप्त 2 आरोपी शामिल हैं।
सफलतापूर्वक की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों, आदतन अपराधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड