शुरू न्यूज़
राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में करीब 70 दिनों से भर्ती किडनी फेलियर से पीड़ित पांच प्रसूताओं के परिवारों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। इन परिवारों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही और कथित नकली दवाओं के कारण इन महिलाओं की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। ये पीड़ित महिलाएं पिछले 70 दिनों से डायलिसिस के सहारे जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं।
इस मामले में हताश होकर पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है और सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार या तो सभी मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट कराए, अन्यथा उन्हें ‘जहर दे दे’। इस हताशा भरे मांग पत्र पर पीड़ित प्रसूताओं ने खुद भी हस्ताक्षर किए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड