मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल
(ब्यूरो संतकबीरनगर )
ग्राम स्वराज्य
मेहदावल
(संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड