### ई-समन व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु महुली पुलिस की पहल
ई-समन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर तकनीकी समस्याओं का कराया समाधान
संत कबीर नगर, 9 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पर ई-समन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-समन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने समस्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
बैठक के दौरान पुलिस कर्मियों ने ई-समन प्रक्रिया में आ रही विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को रखा। प्रभारी ने सभी समस्याओं का समाधान बताते हुए कर्मचारियों को ई-समन संबंधी कार्य सरल, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रभावी उपयोग जिम्मेदारी, तत्परता और सकारात्मक सोच के साथ ही संभव है। प्रत्येक ई-समन का समय से निस्तारण विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ न्यायिक प्रक्रिया को भी गति प्रदान करता है।
बैठक में सभी कर्मचारियों से ई-समन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर उसका समाधान कराने का आह्वान किया गया।
महुली पुलिस ने तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिसिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड