संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग।
खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती।
पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड