दुष्कर्म/महिला अपराध से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*धनघटा, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना जनपद संत कबीर नगर के आदेश निर्देशन में जनपद में वांछित एवं अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना महुली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-370/2026, धारा 89/69/351(3) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर महुली पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि व0उ0नि0 श्री परवेज अहमद मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन, निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष अगया-सिदाही मोड़ की तरफ मौजूद है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा बचने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी घेराबंदी के कारण अभियुक्त को अगया-सिदाही मोड़ से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके ग्राम छितही स्थित घर पर दबिश दी गई थी, किंतु अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं सूचना तंत्र की सक्रियता के फलस्वरूप अभियुक्त को चिन्हित स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई और
विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को नियमानुसार दी गई।
अभियुक्त की जामा तलाशी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे थाना हवालात में दाखिल किया गया तथा नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून का राज स्थापित रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड