विद्युतीकरण से वंचित ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली कनेक्शन की उठाई मांग
ब्यूरो संतकबीरनगर
ग्राम स्वराज्य
महुली
संत कबीर नगर के आदर्श ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया में विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र विद्युतीकरण कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से अब तक गांव के श्मशान घाट के पास स्थित आबादी के कई परिवार बिजली की रोशनी से वंचित हैं। मिट्टी का तेल भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से लोगों को रात में अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट के समीप की बस्ती तक बिजली पहुंचाने के लिए केवल तीन से चार विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता है, किंतु विभागीय उदासीनता के कारण कार्य लंबित पड़ा है। उन्होंने मांग की कि वंचित परिवारों का अविलंब विद्युतीकरण कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूरे गांव में विद्युतीकरण होने के बावजूद लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि विद्युत उपकेंद्र गांव से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
प्रदर्शन में रामदास, इंद्रजीत, सुनील कुमार, पिंटू, नीरज चौहान, अनुराग, बृजेश चौहान, उमेश, परमेश्वर, सुनील कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड