रास्ते की मांग को लेकर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
-आजादी के 79 साल बाद भी हैंसर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरतपूरा की (दलित बस्ती) रामपुर -मठिया जाने के लिए नहीं बना है कोई रास्ता
-चकरोड पर काश्तकारों का कब्जा, खेत में तब्दील हुआ रास्ता; अस्पताल, स्कूल और बाजार पहुंचने में ग्रामीणों को हो रही परेशानी
*धनघटा संत कबीर नगर*हैंसर ब्लाक क्षेत्र के भरतपुरा ग्राम पंचायत के रामपुर मठिया टोला स्थित दलित बस्ती के ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से आज तक उनकी बस्ती तक आने-जाने के लिए समुचित रास्ता नहीं बन सका है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकरोड को कुछ काश्तकारों द्वारा काटकर खेत में मिला लेने के कारण आवागमन का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि दलित बस्ती में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को विद्यालय, अस्पताल, बाजार तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों को खेतों और पगडंडियों के सहारे आना-जाना पड़ता है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण बाबूलाल, बृजलाल, प्रदीप प्रसाद, राधा देवी, सिंधु, आशा देवी, श्रवण कुमार, सर्वेश कुमार, बेचना देवी, संध्या देवी गूंजना देवी, सचिन कुमार, विजय कुमार, रोशन कुमार, नन्हेकुमार, पवनकुमार
आदि ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की जांच कर चकरोड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और बस्ती तक आवागमन के लिए स्थायी रास्ते की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड