बाढ़ प्रभावित गांवों में पशु चिकित्सा शिविर, 342 पशुओं का हुआ टीकाकरण
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
उमरिया बाजार, संतकबीरनगर। घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित एक दर्जन से अधिक गांवों में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए सोमवार को ग्राम गायघाट में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 342 पशुओं का टीकाकरण किया गया तथा पशुपालकों को निःशुल्क दवा और पशु आहार का वितरण भी किया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गायघाट, पड़रिया, ढोलबजा, गुनवतिया, खरैया, सरैया, सियरकला, तिघरा, चपरा पूर्वी सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्दी, जुकाम, बुखार, खुरपका एवं अन्य संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देश पर गांव-गांव चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण और समय पर उपचार के कारण अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी पशु की बीमारी से मृत्यु नहीं हुई है। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने अपने पशुओं का टीकाकरण कराया और दवा किट प्राप्त की।
डॉ. सिंह ने सभी बाढ़ प्रभावित गांवों के पशुपालकों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं तथा निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाकर पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड