संत कबीर नगर का पहला वातानुकूलित मीडिया सेंटर बनेगा धनघटा में
भाजपा नेता नीलमणि की पहल, ग्रामीण पत्रकारों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा, (संतकबीरनगर)। जनपद की पत्रकारिता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत धनघटा तहसील परिसर और थाना परिसर के मध्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा धनघटा के पूर्व प्रत्याशी तथा नगर पंचायत हैंसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा निजी संसाधनों से एक अत्याधुनिक वातानुकूलित मीडिया सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसे पत्रकारों को समर्पित किया जाएगा।
नीलमणि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार लंबे समय से समाचार संकलन, प्रेषण और आपसी विचार-विमर्श के लिए स्थायी स्थान के अभाव में चाय की दुकानों, चौराहों और खुले स्थानों का सहारा लेने को विवश रहे हैं। जिला एवं तहसील मुख्यालय पर प्रेस क्लब की मांग वर्षों से लंबित रहने के कारण उन्होंने निजी स्तर पर पत्रकारों के लिए सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पीड़ितों और वंचितों की आवाज को निष्पक्ष रूप से प्रशासन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।
प्रस्तावित मीडिया सेंटर में हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रिंटर, वातानुकूलित बैठक कक्ष, स्वच्छ पेयजल,तथा अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे विशेष रूप से ग्रामीण एवं द्वाबा क्षेत्र के पत्रकारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
पत्रकारों ने नीलमणि की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने वाला कदम और जनपद के लिए मील का पत्थर बताया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड