ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
धनघटा (संतकबीरनगर)।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद संत कबीर नगर की मंडलीय समीक्षा बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को तहसील धनघटा क्षेत्र के बाल विद्यालय, प्रसादपुर में आयोजित हुई। बैठक प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित समयानुसार सम्पन्न हुई।
बैठक का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों, सदस्यता विस्तार, संगठनात्मक मजबूती सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी सहित जनपद एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। तहसील धनघटा क्षेत्र के विभिन्न पत्रकारों ने बैठक में सहभागिता करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे।
सभा का संचालन सुदर्शन त्रिपाठी ने किया। तहसील अध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय के उद्बोधन के बाद मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान, खगेन्द्र मिश्रा, विनोद दुबे, तहसील उपाध्यक्ष अकील अहमद, गिरधारी लाल, दुर्गेश मिश्रा, सुदर्शन त्रिपाठी, अमित कुमार पाण्डेय, सुनील राय, गुंजा मद्धेशिया, घनश्याम शुक्ला, रविंद्र देहिवाल, हरिहर प्रसाद मिश्रा, अरविंद राजभर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड