12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा
12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा बैठक न्यायालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने की, जबकि संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने किया।
नोडल अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रभावी आयोजन कर अधिक से अधिक वादों और मामलों के निस्तारण का प्रयास करने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि लोक अदालत से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय से प्राप्त नोटिसों की तामील कराई जा रही है तथा सभी थानों के पैरोकारों को अधिकाधिक नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव अनन्या साह ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, नायब तहसीलदार मेहदावल विद्याभूषण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड