*थाना महुली पर क्षेत्राधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक — लंबित विवेचनाओं एवं महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों की गहन समीक्षा*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में ,आज थाना महुली परिसर में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली के समस्त विवेचकों एवं संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना स्तर पर किए जा रहे विभिन्न पुलिस कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की बिंदुवार एवं गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विशेष रूप से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, SID (Evidence ID), E-Summon, IGRS शिकायतों के निस्तारण, NBW की तामील, साइबर सेल से संबंधित प्रकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रत्येक विवेचक से उनके पास लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का संकलन, अभिलेखीय कार्यवाही एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा विवेचना की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
बैठक में E-Summon एवं SID से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा NBW की प्रभावी तामील के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता एवं संबंधित साइबर सेल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग का प्रत्येक कार्य जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है। अतः प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान थाना महुली की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, समस्त विवेचक, चौकी प्रभारी एवं संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड