ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन
संवाद सूत्र, नाथनगर (संतकबीरनगर)। नाथनगर विकास खंड परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा ब्लॉक कर्मियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया। समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार सहित विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी अभय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय, बुद्धिसागर पांडेय, विजय कुमार चतुर्वेदी, महुली मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य, नाथनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र ओझा, राम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, संजय पांडेय, देवेंद्र कुमार, रामराज, पवन पांडेय, जितेंद्र कुमार, संदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड