मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का आंदोलन
7 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन, नाथनगर में बैठक के बाद एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अश्विनी कुमार पाण्डेय
नाथनगर, संतकबीरनगर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 7 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति को लेकर शनिवार को नाथनगर में पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के उपरांत पंचायत सहायकों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा को सौंपकर प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी। पंचायत सहायकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से आवाज उठाई जा रही है।
यूनियन की प्रमुख मांगों में पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, पंचायत सहायकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश देने तथा ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की मांग शामिल है।
पंचायत सहायकों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 7 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान विभागीय कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार पाठक, जनार्दन प्रसाद यादव, अमन यादव, विपिन, अनुपम पटेल, देवेन्द्र यादव, विजय कुमार, नेहा, ज्योति, साधना, स्वाति पांडेय, दीपक यादव, मंजू, अनिता, मोहन चौधरी, निकिता, अमित शर्मा, अंकिता, रंजना, आकांक्षा यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड